सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में किया गया मेगा सफाई अभियान..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// कलेक्टर एवं प्रशासक नगरपालिका परिषद सारंगढ़ डॉ संजय कन्नौजे के आह्वान पर सुबह 6.30 बजे सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में मेगा सफाई अभियान किया गया। इसमें नगरपालिका परिषद सारंगढ़ के सफाईकर्मी, जनपद पंचायत सारंगढ़ के कार्यालय कर्मचारी व सफाई कर्मचारी, कलेक्ट्रेट के अधिकारीगण, रेडक्रॉस के सदस्यगण, पत्रकारगण, समाजसेवी शामिल हुए।

Join WhatsApp Group Click Here

स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक कदम स्वच्छता की ओर में शामिल लोगों में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, जनपद पंचायत सारंगढ़ सीईओ राधेश्याम नायक, रेडक्रॉस के जिला समन्वयक लिंगराज पटेल, नोडल अधिकारी आयुर्वेद डॉ यशवंत स्वर्णकार, स्थानीय नागरिक अमित तिवारी, घनश्याम बंसल, नंदकुमार अग्रवाल, मीडिया से भरत अग्रवाल, यशवंत ठाकुर, गोल्डी नायक, गोविन्द बरेठ शामिल थे।

नगरपालिका परिषद सारंगढ़ की टीम में ज्ञान पुंज कुलमित्र सीएमओ , उप अभियंता उत्तम कंवर, दरोगा गोपाल यादव, सुपरवाइजर अनिल, वाहन चालक संजू यादव, रविन्द्र नामदेव, मोहन यादव, सफाई कर्मी रेवती, सावित्री, रमशिला, कमला, संध्या राकेश, संध्या, संतोषी, कौशल्या, सावन बाई, लीला सिदार, सुशील , सरोज, सीता, गीता, धनमती, लीला साहनी और कुंती, श्वेता, मुनिया, यामिनी चौहान, राधाकांत व, प्रकाश सोना, सत्यम व शिवम बकला, शिव बाघ, शंकर सागर आदि ने भरपूर मेहनत कर सफाई किया।

Scroll to Top