शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़ // अमलेश्वर स्थित 3री बटालियन में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (छसबल/नक्सल ऑपरेशन/विआशा) विवेकानंद सिन्हा भापुसे द्वारा यूनिट के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन कर की गई। इस अवसर पर करवा फाउंडेशन ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने जवानों और उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श दिए। वहीं, यूनिट के जवानों ने रक्तदान कर मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (छसबल/नक्सल ऑपरेशन/विआशा) विवेकानंद सिन्हा भापुसे, विशेष अतिथि पुलिस महानिरीक्षक (छसबल) बी एस ध्रुव भापुसे, सेनानी मेघा टेंभुरकर, कलरवा फाउंडेशन फाउंडर अभिषेक सिंह, एसी विजय तिर्की, एसी परुल खंडेलवाल, एसी मीरा अग्रवाल, एसी अनीता सागर, सीसी मिलमिन मिन्ज, सीसी के. जोशी, सूबेदार सी.एस. तिवारी, पीसी गिरधारी सिंह, पीसी राजलाल यादव, पीसी सुनील शुक्ला एवं कलरवा फाउंडेशन के सदस्य सहित यूनिट के अन्य अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम उत्साह और अनुशासन के माहौल में संपन्न हुआ। अतिथियों ने जवानों की सेवाभावना, अनुशासन और समाज के प्रति समर्पण की सराहना की। साथ ही, ऐसे स्वास्थ्य शिविरों को समय-समय पर आयोजित करने की जरूरत पर बल दिया।



You must be logged in to post a comment.