पत्नी ने दांत से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, डॉक्टरों ने लगाए 7-8 टांके, शिकायत के बाद मामला हुआ दर्ज..

शेयर करें...

रायगढ़// मामूली विवाद में पत्नी अपने ही पति की जिंदगी तबाह कर देगी ऐसा कोई सोचता भी नहीं होगा, लेकिन छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से ऐसा मामला आया है जिसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। दरअसल यहां एक महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट दांत से काट दिया, जिसके बाद घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पीड़ित पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कर्रवाई शुरू कर दी है।खेल कवरेज

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के अनुसार ये अजीबोगरीब मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के बनेकेला गांव का है। दरअसल लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बनेकेला में रहने वाला 33 साल का युवक अनिल राठिया राजमिस्त्री का काम करता है। करीब 13 साल पहले उसकी शादी विमला राठिया से हुई थी। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर तकरीबन 1 बजे उसकी पत्नी विमला राठिया अपनी ननंद से घरेलू बात को लेकर विवाद कर रही थी, दोनों के बीच झगड़ा बढ़ते देख पति ने बीच-बचाव किया।

पत्नी ने दांत से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट

पति का बीच बचाव करना पत्नी को नागवार गुजरा और उसने पति से लड़ना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं गुस्से में आकर उसने अपने पति का प्राइवेट पार्ट दांतों से काट दिया। इससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्य उसे लैलूंगा अस्पताल लेकर गए, जहां से प्राइवेट पार्ट में 7-8 टांके लगे। इलाज के बाद पीड़ित पति ने लैलूंगा थाने में पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Scroll to Top