शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर को सेवा ही संकल्प सेवा ही संगठन के मूल मंत्र के साथ सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज सरिया और बरमकेला मंडल में महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी सुभाष चौक बरमकेला पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रीफल चढ़कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के आदर्शों पर चलते राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़ते हुए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाना है एवं सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, भाजपा मंडल बरमकेला अध्यक्ष राज किशोर पटेल, महामंत्री अरविंद पटेल, हेमसागर नायक, रामकुमार नायक, राजू नायक, जयकिशन पटेल, अशोक अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, गणेशी चौहान, सहित बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल हुए।

सरिया के गांधी चौक में हुआ कार्यक्रम
इसी प्रकार भाजपा मण्डल सरिया में भी महात्मा गाँधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जन्म जयंती के अवसर पर गांधी चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के फोटो पर माल्यार्पण और पुष्प चढ़ाकर नमन किया गया। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने दोनों का देश के प्रति किए गए योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला भाजपा उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, भाजपा मंडल सरिया अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, महामंत्री नारायण प्रधान व महेश बारीक, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, अरुण शराप, कैलाश नायक, परदेशी प्रधान, गोविन्द अग्रवाल, नवीन प्रधान, सुरेश पटेल, अजय पटेल, गौरीशंकर विश्वाल, आनंद सा, सुनील प्रधान, बिसीकेशन साहू, देवानंद सामल, पिन्टू मेहर जी, शत्रुघ्न प्रधान, सत्यवान मनहर, राधाकांत देहरी, नित्यानंद बारीक, कैलाश प्रधान, ध्वजाराम प्रधान, रोशन पटेल, सौदागर यादव, ओंकार चौधरी, सुदन प्रधान, शक्राजीत बारीक, सुकमुनी साहा, मिलन प्रधान, भीमसेन साहा, श्रीधर यादव, पांडव साहा, रोहित निषाद मौजूद रहे।
You must be logged in to post a comment.