शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरिया में भाजपा मंडल द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के जोश से सराबोर रही। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही के नेतृत्व में निकली इस रैली में सैकड़ों नगरवासी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

अटल चौक से गांधी चौक तक गूंजे देशभक्ति के नारे
रैली की शुरुआत नगर के अटल चौक से हुई, जो विभिन्न चौक-चौराहों और गली-मोहल्लों से होती हुई गांधी चौक पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के गगनभेदी नारे गूंजते रहे। नगर देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया।
मोर तिरंगा मोर अभियान के तहत हुआ आयोजन
यह आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर मोर तिरंगा मोर अभियान के तहत किया गया। इस अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी देश की एकता और अखंडता के प्रति संकल्प लिया गया। बुधवार शाम 4 बजे से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा में नगर के सभी प्रमुख स्थान देशभक्ति के रंग में रंग गए।
इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सेवकराम पटेल, नगरीय निकाय जिला प्रभारी स्वप्निल स्वर्णकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, कैलाश नायक, मुरारी नायक, बाबूलाल पटेल, रामकुमार नायक, जुगलकिशोर अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, महामंत्री नारायण प्रधान, महामंत्री महेश बारीक, नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण शराप, नगर पंचायत पुसौर अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपथी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंदराम अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष परदेशी प्रधान, पूर्व महामंत्री राधामोहन पाणिग्राही, पूर्व महामंत्री चूड़ामणि पटेल, लिंगेश्वर भोय, राधाकांत देहरी, राजकिशोर पाणिग्राही, आनंद सा, शंभूनाथ प्रधान, मंडल उपाध्यक्ष सीताराम प्रधान, नवीन प्रधान, मंडल मंत्री अजय पटेल, सुकलाल चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी सुरेश पटेल, मीडिया प्रभारी गोवर्धन निषाद, वृंदावन प्रधान, देवानंद सामल, गौरीशंकर विश्वाल, प्रकाश बैरागी, उज्जवल मिरी, बूथ अध्यक्ष अजय बैरागी, रोशन पटेल, टेकराम पटेल, जान्हवी साहू, ओंकार चौधरी, मनोज कुमार, सुनील प्रधान, कैलाश प्रधान, दिलीप साहू, संतोष प्रधान, भुवन अग्रवाल, गोपाल शर्मा, मोतीलाल स्वर्णकार, आशुतोष स्वर्णकार, ध्वजाराम प्रधान, राजेश दास, बुद्धेश्वर सामल, सुकदेव दुआन, संतराम चौहान, अशोक प्रधान, बूलू साहू, बाबूलाल साहू, भीमसेन साहा, शत्रुघ्न प्रधान, शशि कुमार डनसेना, जयरतन पटेल, पिंटू मेहर, विजय साहू, डमरूधर प्रधान, सुदन प्रधान, बिसीकेशन साहू, जितेंद्र पटेल, रत्नाकर प्रधान, अशोक चौहान, महेश पटवा, कन्हैया पटनायक, राजेश साव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, जनता और ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद उन्हें बाइक रैली के जरिए उनके गृह ग्राम भिखमपुरा तक सहसम्मान पहुंचाया गया।

गांव में ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत
गांव पहुंचने पर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि गगनबिहारी पाणिग्रही समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति पर पुष्पगुच्छ के साथ बधाई दिया गया।
You must be logged in to post a comment.