गुंडों पर पुलिस का डंडा: घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, शहर में निकाला गया जुलूस..

शेयर करें...

जांजगीर-चांपा// चांपा थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो आदतन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकाला, ताकि आम जनता को इनकी करतूतों से अवगत कराया जा सके और अपराधियों में खौफ पैदा हो।

Join WhatsApp Group Click Here

घटना में लकड़ी का पटरा प्रयोग किया गया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान गोपाल पाल उर्फ बड़ा बंगाली और शुभम पाल उर्फ छोटा बंगाली के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई को एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में चांपा पुलिस ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि इलाके में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी कीमत पर गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Scroll to Top