शेयर करें...
रायपुर// रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया स्थित पेट्रोल पंप में 16-17 जुलाई की दरम्यानी रात लूट और हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने पेट्रोल भरवाने के दौरान कर्मचारी अनिल गायकवाड़ से विवाद के बाद चाकू से हमला कर नगदी लूट ली। शोर सुनकर बाहर आए दूसरे कर्मचारी योगेश मिरी पर भी हमला किया गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
Join WhatsApp Group
Click Here
घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों — समीर टंडन (21 वर्ष) और कुनाल तिवारी (24 वर्ष), दोनों निवासी अभनपुर — को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


