शेयर करें...
रायगढ़/मुंगेली// शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन 23 जुलाई तक किया जा सकता है। शासकीय आईटीआई पथरिया में एन.सी.व्ही.टी. ट्रेड, फिटर एवं वेल्डर के प्रथम एवं द्वितीय चरण में प्रवेश की प्रक्रिया की जाएगी। इसी तरह शासकीय आईटीआई मुंगेली में एक वर्षीय एवं द्विवर्षीय कोर्सों विद्युतकार, फिटर एवं स्टेनो हिन्दी और शासकीय आईटीआई लोरमी में एकवर्षीय पाठ्यक्रम कोपा, हास्पिटल हाउस किपिंग, द्विवर्षीय पाठ्यक्रम विद्युतकार एवं फिटर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जाएगा। आवेदन, पंजीयन सहित अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है।
इसी तरह रायगढ़ जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पुसौर में संचालित विभिन्न व्यवसायों की रिक्त सीटों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें एक वर्षीय एनसीवीटी व्यवसाय -कोपा, वेल्डर (फेब्रिकेशन एंड फिटिंग), मैकेनिक डीजल तथा द्विवर्षीय एनसीवीटी व्यवसाय-इलेक्ट्रिशियन एवं फिटर शामिल हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी 23 जुलाई 2025 तक वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं आयु 14 वर्ष या अधिक निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, पुसौर से संपर्क कर सकते हैं।



