शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। जेल प्रशासन विभाग द्वारा एक अहम निर्णय लेते हुए कई पुलिस कर्मियों और अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। जारी सूची में केंद्रीय जेल रायपुर समेत अन्य उप जेलों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। प्रशासनिक आवश्यकताओं और विभागीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए इन तबादलों को अंजाम दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह तबादले कार्यक्षमता, प्रशासनिक आवश्यकता और गतिविधियों की समीक्षा के आधार पर किए गए हैं। जेल मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुछ उप अधीक्षकों, हेड वार्डन, वार्डन, क्लर्क समेत अन्य कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, आदि जिलों की जेलों में आपसी अदला-बदली भी की गई है।
देखें विस्तृत सूची..








You must be logged in to post a comment.