शेयर करें...
रायपुर// राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां सड़क किनारे मिली एक युवक की लाश को बिना शिनाख्त के लावारिस मानकर दफना दिया गया। लेकिन अब जब युवक की पहचान हो गई है, तो परिजनों के हंगामे के बाद प्रशासन को शव कब्र से बाहर निकालना पड़ा।
पूरा मामला दो दिन पुराना है, जब कन्हेरा बायपास के पास एक क्षतविक्षत हालत में युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने शव की पहचान की कोई गंभीर कोशिश नहीं की और अज्ञात मानकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर दी। अब सामने आया है कि मृतक 24 वर्षीय दयानंद साहू है, जो कुछ दिन पहले अपने दोस्त के साथ घर से निकला था।
दयानंद के दोस्त ने परिजनों को बताया कि उसकी मौत सड़क हादसे में हुई है। जब परिजन उरला थाने पहुंचे और शव के बारे में पूछताछ की, तो पुलिस ने बताया कि लाश को दफना दिया गया है। इस बात को सुनकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने थाने में जमकर प्रदर्शन किया और लापरवाही पर सवाल उठाए।
स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन को दखल देना पड़ा। SDM की मौजूदगी में कब्र से शव निकालने की कार्रवाई शुरू हुई ताकि सही तरीके से पोस्टमॉर्टम और पहचान की प्रक्रिया दोबारा हो सके।
इस पूरे मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या वाकई बिना पहचान शव को दफनाना जायज था? परिजन अब न्याय की मांग कर रहे हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
#Tags:
#रायपुर_समाचार #उरला_पुलिस #पुलिस_लापरवाही #कब्र_से_निकाला_शव #दयानंद_साहू #छत्तीसगढ़_न्यूज़ #थाना_विवाद #पोस्टमार्टम #SDM_कार्रवाई #लावारिस_शव


