थाना प्रभारियों के तबादले : रायगढ़ पुलिस महकमे में हुआ फेरबदल, 5 निरीक्षक और 3 उप निरीक्षकों के बदले गए प्रभार, देखें आदेश..

शेयर करें...

रायगढ़// पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने एक बार फिर से पुलिस प्रशासन में सर्जरी करते हुए पांच निरीक्षक और तीन उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तबादला किया है। यह आदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक कमला पुसाम को थाना प्रभारी धरमजयगढ़ से हटाकर थाना प्रभारी तमनार नियुक्त किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

इसी तहर मोहन भारद्वाज अब थाना कोतरा रोड की जिम्मेदारी संभालेंगे, उन्हें पहले थाना प्रभारी छाल में पदस्थ किया गया था। रोहित बंजारे का तबादला थाना प्रभारी लैलूंगा के रूप में किया गया है, वे इससे पहले थाना प्रभारी कापू थे। त्रिनाथ त्रिपाठी को थाना प्रभारी छाल से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी छाल बनाया गया है। सीताराम ध्रुव, जो पहले भूपदेवपुर के थाना प्रभारी थे, अब धरमजयगढ़ के थाना प्रभारी होंगे।

इसी कड़ी में उप निरीक्षक इंगेश्वर यादव को थाना प्रभारी लैलूंगा से हटाकर थाना प्रभारी कापू बनाया गया है। उप निरीक्षक संजय नाग को थाना प्रभारी भूपदेवपुर के पद पर पदस्थ किया गया है और उप निरीक्षक दिनेश मिंज, जो कि अब तक रक्षित केंद्र में पदस्थ थे, उन्हें थाना कोतवाली भेजा गया गया है।

देखें आदेश की कॉपी..

Scroll to Top