खनिज माफिया पर शिकंजा; अवैध भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन जब्त, 2 पर भंडारण केस दर्ज..

शेयर करें...

रायगढ़// रायगढ़ जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन सामने आया है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के सख्त निर्देश पर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 वाहनों को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा है, वहीं 2 अलग मामलों में अवैध रेत भंडारण पर केस दर्ज किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

जब्त किए गए सभी वाहन फिलहाल थाना कोतरा रोड और घरघोड़ा में रखे गए हैं। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है। खनिज विभाग के उप संचालक राजेश मालवे ने बताया कि जिन वाहनों को पकड़ा गया है, वे अवैध रूप से रेत और चूना पत्थर का परिवहन कर रहे थे। इन वाहनों में शामिल हैं:

  • CG 13 AV 7769 (गगन साहू)
  • महिन्द्रा सोल्ड (गगन साहू)
  • CG 13 BE 9006 (अटल कुमार चक्रधारी)
  • CG 13 AS 8012 (मिथुन दास महंत)
  • CG 11 AN 2857 और CG 13 AV 3280 (अजय चक्रधारी)
  • CG 13 AZ 9499 (अनिल मिंज)
  • CG 13 AP 7481 (गुरु इंटरप्राइजेस)
  • CG 14 D 0708 (अंकुर अग्रवाल – अवैध चूना पत्थर परिवहन)

इसके अलावा, HOG, NCC, Simplex Pvt. Ltd. और Balaji Construction Pvt. Ltd. पर भी रेत के अवैध भंडारण का मामला दर्ज किया गया है।

सभी मामलों में खनिज (निकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन पहले भी सभी ठेकेदारों, परिवहनकर्ताओं और भंडारणकर्ताओं को चेतावनी दे चुका है कि बिना वैध दस्तावेजों के खनिज कार्य करना कानूनन अपराध है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा और आगे भी ऐसी कड़ी कार्रवाइयाँ होती रहेंगी।


#रायगढ़ #खनिजविभाग #अवैधखनन #BreakingNews #खनिजमाफिया #रेतमाफिया #प्रशासनिककार्यवाही #छत्तीसगढ़न्यूज #MiningRaid

Scroll to Top