कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ली आश्रम छात्रावास अधीक्षकों की जिला स्तरीय बैठक, आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारी करने के दिए निर्देश..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// छात्रावास आश्रमों के बच्चों के सर्वांगीण विकास के मद्देनजर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के आश्रम छात्रावास के अधीक्षकों की जिला स्तरीय बैठक ली। छात्रावास आश्रमों का मरम्मत करने, परिसर को साफ सफाई, स्वच्छ रखने, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने, छात्रावास आश्रमों में स्वीकृत सीट के अनुरूप बच्चों को प्रवेश करने, मुख्यालय से बाहर रहने वाले पर कार्यवाही करने और अच्छे परीक्षा परिणाम आदि बिंदुओं पर कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने विस्तृत समीक्षा कर वहां आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर ने कहा कि सभी अधीक्षक आश्रम छात्रावास के बच्चों से बात करें। उनको घर से दूर, घर जैसा माहौल बनाएं। बच्चों की क्या रुचि है उसको समझें, पढ़ाई और खेलकूद में क्या कमी है उसका पता लगाएं और उनकी समस्या का निवारण करने की कोशिश करें। आश्रम छात्रावास में चावल दाल सब्जी अच्छे ढंग से पका, स्वादिष्ट और खान-पान सही होना चाहिए। विद्युत, पेयजल और दैनिक उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। बच्चों की 100% उपस्थित हो। समय-समय पर बालको से चर्चा होनी चाहिए। बच्चे अपने परेशानी अधीक्षक को बताएं इस प्रकार का माहौल होना चाहिए ऐसा काम करें।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि छात्रावास आश्रम एक महत्वपूर्ण संस्था है। अतः वहां प्रवेशित विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें। विशेष रूप से कन्या छात्रावास आश्रमों में चौकीदार, चपरासी, सहायक आदि पदों में सभी महिला हो। अधीक्षिका वही निवास करें, वहां महिला नगर सैनिक रहे तथा खिड़कियों में पर्दा हो। सभी बच्चों का स्वास्थ्य चेकअप में एनीमिया टेस्ट कराएं और नियमित रूप से प्रत्येक महीने स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे और  सभी मंडल संयोजक को नियमित रूप से आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही  छात्रावास आश्रम के बच्चों को पालकों की तरह व्यवहार करने, माता पिता की तरह बच्चों के खानपान, रहन सहन का नियमित देखभाल और सुरक्षा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्रावास आश्रमों में बागवानी, वृक्षारोपण, अभिलेख पंजी का नियमित रूप से संधारण करने, किसी प्रकार की लापरवाही पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सारंगढ़ ब्लॉक के गोडम व बरमकेला ब्लॉक के बोंदा में अधीक्षिका के द्वारा पानी की समस्या बताने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को तत्काल बोर करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए, जहां गोडम में बोर खनन कार्य तत्काल पूर्ण किया गया है।

Scroll to Top