शेयर करें...
सरगांव// भाजपा मंडल सरगांव द्वारा बिलासपुर प्रवास पर आए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का नगर के बस स्टैंड पर हुआ भव्य स्वागत मंडल अध्यक्ष सरगांव पोषण यादव के नेतृत्व में मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ,प्रदेश कार्यकारिणी, जिला पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक, सहसंयोजक, इकाई अध्यक्ष,और पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला से स्वागत किया गया।
स्वागत के दौरान उन्हें समीपस्थ ग्राम मदकुद्वीप जो प्रसिद्ध पुरातात्विक और धार्मिक स्थल है के बारे में अवगत कराया मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग में सम्मिलित होने के मद्देनजर उन्होंने कुछ दिनों बाद मदकुद्वीप आने की बात कही। प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने स्वागत के लिए मौजूद समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया जिससे उनमें एक नई उर्जा का संचार हुआ। उनकी व्यवहारशीलता ,कुशल शैली और हंसमुख शैली ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा के साथ एक अलग ही खुशियों का मंजर प्रदान किया।

इस अवसर पर निश्चल गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, कैलाश सिंह ठाकुर, पोषण यादव, परमानन्द साहू, रणजीत सिंह, पंकज वर्मा, अनिल दुबे, घनश्याम राजपूत,रामकुमार कौशिक, शिव पांडे, बिहारी राजपूत, दिनेश जायसवाल, कमल अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, सुंदर साहू, वीरेंद्र तिवारी,विशाल वर्मा,रविंद्र गुप्ता,मनीष साहू,रामकिसुन ,विष्णु राजपूत, गोलू राजपूत, राज कौशिक, दुर्गेश वर्मा, रघु ठाकुर, दुकलहा साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You must be logged in to post a comment.