छत्तीसगढ़ की मिट्टी से निकली हिन्दी फिल्म “जानकी-भाग 1”, ट्रेलर से मचा तहलका, देशभर में होगी रिलीज़..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ की धरती से पहली बार एक हिन्दी फिल्म ने जन्म लिया है, और वो भी बड़े पर्दे पर देशभर में दस्तक देने के लिए तैयार है। “जानकी-भाग 1” (Janki Chapter 1) नाम की ये फिल्म 13 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

छॉलीवुड से बॉलीवुड की ओर एक बड़ा कदम

अब तक छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जरिए अपनी पहचान बनाने वाली छॉलीवुड इंडस्ट्री ने अब हिन्दी फिल्म निर्माण की ओर कदम बढ़ाया है। ये फिल्म एक नई शुरुआत का संकेत है, जो छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक खूबसूरती को हिन्दी दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश है।

कहानी, कलाकार और दमदार प्रस्तुति

“जानकी-भाग 1” का निर्देशन किया है कौशल उपाध्याय ने, जबकि फिल्म को प्रोड्यूस किया है मोहित साहू ने। फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी अनिकृति चौहान (जानकी के किरदार में) और दिलेश साहू (रघु के किरदार में)। इनके साथ जीत शर्मा, नीरज उइके, नितीन ग्वाला, अमित गोस्वामी, सुमित्रा साहू समेत कई दमदार कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म की खास बातें

  • फिल्म में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को हिन्दी सिनेमा जगत से जोड़ा गया है
  • गानों में आवाज दी है कैलाश खेर, शान, जावेद अली, देव नेगी, नक्श अजीज और मोनिका वर्मा ने
  • म्यूजिक दिया है मोनिका वर्मा और तोषांत कुमार ने
  • डबिंग आर्टिस्ट संकेत म्हात्रे और पायल विशाल ने मुख्य किरदारों को आवाज दी है
  • फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक मनोहर यादव ने तैयार किया है

क्यों देखें ये फिल्म?

“जानकी-भाग 1” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आवाज है। ये फिल्म दिखाएगी कि एक क्षेत्रीय संस्कृति कैसे राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकती है। इसकी कहानी, संगीत और प्रस्तुतिकरण दर्शकों को नई सोच और एहसास से जोड़ने वाला है।

ट्रेलर देख चुके दर्शक कह रहे – कुछ नया, कुछ खास है इस फिल्म में!

अब इंतजार है 13 जून का, जब पूरे देश में ये फिल्म रिलीज होगी और छत्तीसगढ़ का ये ऐतिहासिक कदम सभी की नजरों में होगा।

Scroll to Top