7 अप्रैल तक सारंगढ़ जिले के सरकारी कर्मियों का अवकाश प्रतिबंधित..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका सोमवार 7 अप्रैल को जिला मुख्यालय सारंगढ़ आयेंगे। राज्य के संवैधानिक प्रमुख के जिला प्रवास के मद्देनजर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के सभी अधिकारियों कर्मचारियों के 5 अप्रैल से 7 अप्रैल तक अवकाश और मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया है। इस आशय का आदेश कार्यालय कलेक्टर सारंगढ़ से जारी किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

राज्यपाल रमेन डेका सोमवार को सारंगढ़ आयेंगे

राज्य के कई जिलों के दौरा करने के बाद छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका सोमवार 7 अप्रैल को नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मुख्यालय सारंगढ़ सुबह 10.30 बजे कार द्वारा सड़क मार्ग से आयेंगे। एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण, जिला अधिकारियों के साथ बैठक, सामग्री वितरण आदि कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस सारंगढ़ में वे दोपहर भोज करेंगे और भोज के बाद दोपहर में राजभवन रायपुर के लिए सड़क मार्ग से कार द्वारा रवाना होंगे। राज्यपाल के दौरे का कार्यालयीन सूचना पत्र उनके परिसहाय ने जारी की है।

Scroll to Top