पत्नी का किसी और के साथ अफेयर होने का शक, पति ने डंडे से पीटकर ले ली अपनी पत्नी की जान…

शेयर करें...

बालोद// छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम हर्राठेमा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्‍स ने चरित्र पर शंका के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी अश्वनी बाई के साथ विवाद के बाद उसकी डंडे से पीटकर जान ले ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घर को सील कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group Click Here

ये है हत्या के पीछे की कहानी

घटना शनिवार को हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम टम्मन गावड़े है, जोकि ग्राम हर्राठेमा का रहने वाला है। आरोपी ने पुलिस को बताया मृतका का नाम अश्‍वनी बाई था। आरोपी टम्‍मन और अश्वनी बाई के बीच आए दिन विवाद होता था। दरअसल, टम्‍मन अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उसे लगता था कि पत्‍नी का किसी दूसरे शख्‍स के साथ अफेयर है। इसी बात पर दोनों के बीच अक्‍सर झगड़े होते थे।

झगड़े के बाद डंडे से की पत्‍नी की पिटाई

शनिवार को भी एक बार फिर टम्मन ने पत्‍नी अश्‍वनी के साथ इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों के बीच विवाद इतना ज्‍यादा बढ़ गया कि गुस्से में आकर टम्मन ने डंडे से अश्वनी की पिटाई शुरू कर दी। गंभीर चोटें आने के कारण अश्वनी की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि टम्मन और अश्वनी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, लेकिन इस तरह की हिंसा की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने मामले को लेकर कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि पत्‍नी के चरित्र पर शक के आधार पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी टम्मन से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top