छत्तीसगढ़ में SI भर्ती-2021 का रिजल्ट जारी:975 पदों पर 959 उम्मीदवारों का चयन, देखें पूरा विवरण..

शेयर करें...

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 975 पदों पर 959 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरू हुई थी। पिछले साल अगस्त-सितंबर में इंटरव्यू हुआ था, तब से अभ्यर्थी रिजल्ट के इंतजार में आंदोलन कर रहे थे। चयन सूची पुलिस विभाग की वेबसाइट http://www.cgpolice.gov.in पर जारी कर दी गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

6 साल पहले एसआई भर्ती हुई थी। तब करीब साढ़े 600 पद थे। बाद में 2021 में संशोधित विज्ञापन आया। तब पदों की संख्या बढ़कर 975 हो गई। शारीरिक मापतौल, लिखित परीक्षा के बाद पिछले साल साक्षात्कार हुआ। इसमें 1378 शामिल हुए। फिर मामला कोर्ट पहुंचा।

975 पदों के लिए 1436 दावेदार थे

कोर्ट के निर्देश पर 370 अतिरिक्त पुरुष अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था। यह परीक्षा 9 जुलाई 2024 को हुई थी। इस आधार पर जुलाई में ही 58 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू हुआ। इस तरह 975 पदों के लिए 1436 दावेदार थे।

पुलिस विभाग में सूबेदार, उप निरीक्षक-संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती-2021 की 975 पदों पर 959 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

57 सूबेदार, 577 उपनिरीक्षकों की भर्ती

इसमें सूबेदार के 58 रिक्त पद पर 57, उपनिरीक्षक के 577 पद पर 577, उपनिरीक्षक (विशेष शाखा) के 69 पद पर 69, प्लाटून कमाण्डर के 247 पद पर 247, उपनिरीक्षक (अंगुल चिन्ह) के 6 पद पर 2, उपनिरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज) के 3 पद पर 1, उपनिरीक्षक (कम्प्यूटर) के 6 पद पर 5, उपनिरीक्षक (रेडियो) के 9 पद पर 1 की भर्ती की गई है।

Scroll to Top