काला साया का डर और साया टालने के नाम पर पूजा ; दो फर्जी बाबाओ ने गढ़ी साजिश, सोने के जेवर और 70 हजार नगद किए पार, हुए गिरफ्तार..

शेयर करें...

मुंगेली// जिले के जरहागांव पुलिस ने दो फर्जी बाबाओ को गिरफ्तार किया है, जिनके द्वारा थाना क्षेत्र मे घूम घूम कर लोगों के घर मे काला साया का डर दिखाकर साजिश रचा जाता था और फिर भूत भगाने के लिए पूजा के नाम पर हजारों रुपये और सोने-चांदी के गहने ऐंठ लिए जाते थे। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल पूरा मामला जिले के जरहागांव थाना अंतर्गत आने वाले गाँव रौनाकापा का है। जहां गोरे लाल साहू ने थाना आकार 29 अगस्त को शिकायत करवाया। जिसके अनुसार 28 अगस्त दोपहर लगभग 2 बजे साधु के वेश मे दो व्यक्ति उसके घर आए और घर मे काला साया होने का दावा करने लगे। जिससे उसकी पत्नी डर गई और उन्ही दोनों के सुझाए उपाय के अनुसार पूजा-पाठ के नाम पर बेईमानी से सोने की एक फुल्ली, एक जोड़ी चांदी का पायल एवं 70,000 रूपये नगदी ले कर उड़न छू हो गए। इस बात का पता जैसे ही गोरेलाल को हुई उसने थाने आकार शिकायत दर्ज किया। वहीं थाना मे अपराध कमांक 177/2024 धारा 354,318, (4) 3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान भोजराम पटेल द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने थाना जरहागांव एवं विशेष टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वही इस मामले मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक, पथरिया नवनीत पाटिल के कुशल दिशा निर्देशन में आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी और मोबाईल लोकेशन के आधार पर दोनों फर्जी बाबाओ को मुंगेली लालपुर रोड से पकड़ा गया। जहां पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना गुनाह कुबूल किया।

इस दौरान पुलिस ने आरोपियों द्वारा ठगे गए सोने चांदी के आभूषण सहित नकदी 70 हजार को भी जब्त किया। इतना ही नहीं पूछताछ मे आरोपियों ने यह भी बताया की कुछ महीनों पहले बिलासपुर क्षेत्र मे भी इसी तरह से ग्रामीण के घर से चांदी का पायल इनके द्वारा ठगी किया गया था, उस पायल को भी पुलिस ने जब्त किया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना जरहागांव प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष शर्मा, सउनि० सैय्यद अफरोज अली, सउनि० महोदव खुंटे, सउनि० मनक राम ध्रुव, आर० 71 बालकृष्ण मरकाम, आर० 165 विजय कुमार साहू एवं सायबर विशेष टीम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

गिरफ्तार आरोपी

  1. मंजय लालदेव, पिता-नगीना लालदेव, उम्र 37 वर्ष, साकिन ग्राम-तोला जुड़िया, थाना-बहेरी, जिला-दरभंगा (बिहार)
  2. बिदुर कुमार लालदेव, पिता-राजेन्द्र लालदेव, उम्र 35 वर्ष, साकिन ग्राम-उजैना, थाना-बहेरी, जिला-दरभंगा (बिहार)
Scroll to Top