निजी जमीन में नगर पंचायत करवा रही शेड का निर्माण, कलेक्टर से शिकायत के बाद निर्माण पर लगा प्रतिबंध..

शेयर करें...

सारंगढ़ – बिलाईगढ// जिले के सरिया नगर पंचायत द्वारा निजी जमीन पर अवैध तरीके से शेड का निर्माण करवाया जा रहा था। इस मामले में जमीन मालिक द्वारा कलेक्टर से शिकायत किया गया। जहां जांच में शिकायत सही पाये जाने के बाद जिला प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य रोका गया।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल पूरा मामला नगर पंचायत सरिया के वार्ड नंबर 7 का है। जहां निजी भूमि पर नगर पंचायत द्वारा सेड निर्माण किया जा रहा था। जिसको लेकर भू स्वामी ने आपत्ति जताई तो सीएमओ साहब ने उन्हें ही नियम का उल्टा पाठ पढ़ाने लगे।

अपको बता दे सरिया नगर पंचायत निवासी कैलाश रोमी अग्रवाल पिता ओमप्रकाश अग्रवाल ने जिला प्रशासन को लिखित में शिकायत दर्ज कराई है कि सरिया तहसील अंतर्गत खसरा नं. 853/7 व खसरा नं. 853/2 भूमि राजस्व अभिलेख में अंकित है। जिसपर शांति पूर्वक आवेदक लोगों का कब्जा चला आ रहा है। उक्त भूमि पर नगर पंचायत द्वारा जबरदस्ती और अवैध तरीके से शेड का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही जानबूझकर पिलर को ऐसा बनाया जा रहा है जिससे उनके आवागमन बाधित हो। इस संबंध में आवेदक द्वारा काम बंद कराने के लिए सीएमओ को अवगत कराया गया जिसमे सीएमओ देवनारायण पटेल ने उन्हें घोषित अवकाश का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ने लगे और कहने लगे की आज छूटी है मैं कोई कार्यवाही नही कर सकता।

शिकायत के बाद जिला प्रशासन की पहल से काम हुआ बंद..

वही इस संबध में जिला प्रशासन से आवेदक ने शिकायत दर्ज कराई है जिसमे जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए पहले हो रहे निर्माण को बंद करने का आदेश दिया और जांच कराई गई जिसमे यह पाया गया कि शेड निर्माण के कुछ हिस्से की भूमि निजी है और लगे पिलरो में लगभग 6 पिलर निजी भूमि में है।

Scroll to Top