CM साय की बड़ी घोषणा : छत्‍तीसगढ़ में खोले जाएंगे एक लाख साक्षरता केंद्र..

शेयर करें...

रायपुर// छत्‍तीसगढ़ में एक वर्ष के भीतर एक लाख साक्षरता केंद्र खोले जाएंगे। इससे असाक्षर लोगों को साक्षर किया जा सकेगा। 10 लाख लोगों को साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की। अंतररराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित उल्लास मेले में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि निरक्षर होने पर लोगों का जीवन कठिन हो जाता है।

Join WhatsApp Group Click Here

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार के मंत्री का नाम लिए बगैर हमला बोला और कहा कि पिछली सरकार के एक मंत्री ने कोरवा परिवार के संयुक्त खाते की 25 एकड़ जमीन धोखाधड़ी करके पंजीकृत करा ली थी। साय ने कहा, हमको अपने प्रदेश को विकसित रूप में खड़ा करना है। शिक्षा विकास का मूलमंत्र है।

शिक्षा का मकसद केवल नौकरी हासिल करना नहीं: सीएम

सीएम साय ने युवाओं को नसीहत दी और कहा कि शिक्षा में डिग्री प्राप्त कर के सिर्फ सरकारी नौकरी पाना मकसद नहीं है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। एक शिक्षित और निरक्षर व्यक्ति के जीवन में बहुत अंतर होता है। हमारा देश शिक्षा के क्षेत्र में विश्व गुरु रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिक्षा को बढ़ाने के लिए अदम्य प्रयास कर रहे हैं। साक्षरता दिवस पर आयोजन पिछले पांच सालों से बंद कर दिए गए थे।

Scroll to Top