जन्माष्टमी को लेकर CM साय का बड़ा फैसला, संपूर्ण राज्य के लिए शुष्क दिवस घोषित किया..

शेयर करें...

रायपुर// 26 अगस्त को पूरे प्रदेश में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। जिसको लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का एक अहम फैसला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक के जरिए इस फैसले की जानकारी देते हुए साफ तौर पर स्पष्ट किया है की जिसके द्वारा भी निर्देशित फैसले का उल्लंघन किया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सरकार करेगी।

Join WhatsApp Group Click Here

अपने फैसले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं ने संपूर्ण छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस यानी ड्राई डे की घोषणा की है। CM साय ने यह साफ तौर पर निर्देशित किया है कि इस आदेश के पालन के चलते पूरे प्रदेश मेंदेशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, होटल, बार, क्लब एवं भांग की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने यह भी साफ तौर पर स्पष्ट किया है कि अगर किसी के भी द्वारा जारी किए गए निर्देशों के उल्लंघन की बात सामने आती है तो उन पर सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें वेदाचार्यों के अनुसार जन्माष्टमी का पर्व मनाने के लिए 26 अगस्त यानि सोमवार का दिन श्रेयस्कर माना गया है। इस दिन भगवान कृष्ण के भक्ति पूरे दिन का उपवास रख अपने आराध्य के जन्मोत्सव का आनंद मनाएंगे।

Scroll to Top