रायगढ़ : जन्माष्टमी मेला को लेकर पुलिस ने जारी किया यातायात प्रतिबंध और पार्किंग निर्देश..

शेयर करें...

रायगढ़// रायगढ़ मे जन्माष्टमी के अवसर मे होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस विभाग ने यातायात और पार्किंग के लिए निर्देश जारी किया है। ताकि प्रतिवर्ष की भांति सुरक्षित और आनंदमय जन्माष्टमी मेला उत्सव का आनंद सभी लोग ले सकें।

Join WhatsApp Group Click Here

जारी निर्देश के अनुसार 25, 26 और 27 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक इन चौंक से श्याम मंदिर और गौरी शंकर मंदिर की ओर जाने वाले दो पहिया और चार पहिया पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे..

  • गद्दी चौक
  • कोस्टापारा चौंक
  • सिल्वर पैलेस तिराहा
  • शहीद चौक
  • गांधी प्रतिमा के सामने
  • न्यू मार्केट तिराहा
  • सारंगढ़ चौक
  • गोगा राइस मिल

बनाए गए हैं अस्थायी पार्किंग

  1. ईतवारी बाजार : हमीरपुर और चक्रधर नगर से आने वाले चार पहिया/दुपहिया वाहन के लिए।
  2. मरीन ड्राइव : छातामुड़ा चौक से आने वाले चार पहिया/दुपहिया वाहन के लिए।
  3. गांधी गंज : कोतरारोड़ की ओर से आने वाले चार पहिया/दुपहिया वाहन के लिए।
  4. स्वामी आत्मानंद विद्यालय, नटवर स्कूल मैदान : कोतरारोड़ की ओर से आने वाले चार पहिया/दुपहिया वाहन के लिए।
  5. रामलीला मैदान : घरघोड़ा, तमनार की ओर से आने वाले चार पहिया/दुपहिया वाहन के लिए।

वन-वे पांइट

      हंडी चौक को वन वे घोषित किया गया है, हंडी चौक से सुभाष चौक की ओर वाहनों का जाना प्रतिबंधित रहेगा ।

आगंतुकों से पुलिस की अपील

निर्धारित ट्रैफिक प्रतिबंधों और पार्किंग व्यवस्थाओं का पालन करें। सभी से अनुरोध है कि अस्थायी पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहनों को न ले जाएं। आपके सहयोग से हम सभी प्रतिवर्ष की भांति सुरक्षित और आनंदमय जन्माष्टमी मेला उत्सव सुनिश्चित कर सकते हैं।

Scroll to Top