मौसम अपडेट : कई जिलों में बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें, प्रदेश में कल से फिर एक्टिव होगा मानसून..

शेयर करें...

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद 24 से 25 अगस्त के बीच उत्तरी भाग में बारिश की संभावना जताई गई है। मानसून के फिर एक्टिव होने के बाद दक्षिण भाग में भी वर्षा होगी। मंगलवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर और बाकी जिलों में सुबह से ही धूप निकली रही। बादल छंटने की वजह से तापमान भी बढ़ा है। आज भी मौसम इसी तरह बना रहेगा।

Join WhatsApp Group Click Here

प्रदेश में फिलहाल मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है। मंगलवार को केवल जगदलपुर में 15 मिलीमीटर बारिश हुई। बलरामपुर जिले में 14 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। बाकी जिलों में मौसम साफ रहा। बीते दिनों बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन अब 1 से 2 डिग्री टेंपरेचर बढ़ा है।

कैसा है मानसून का हाल


मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रवात इस समय मध्य मध्यप्रदेश और उसके आसपास स्थित है और ये 3.1 से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं मानसूनी द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर अमृतसर, करनाल, मेरठ, लखनऊ, गया, मालदा और उसके बाद पूर्व की ओर नागालैंड तक है।

प्रदेश में आज कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। बल्कि उमस परेशान कर सकती है। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। अधितकम तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

Scroll to Top