कांग्रेस प्रदेश सचिव जागेश्वरी वर्मा की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, गाड़ी में सवार सभी को गंभीर चोटें..

शेयर करें...

मुंगेली – सरगांव// जिला पंचायत मुंगेली की सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव जागेश्वरी वर्मा और उनके पति घनश्याम वर्मा की स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। आज सुबह करीब 12 बजे दोनो किसी काम से पथरिया से सरगांव की ओर आ रहे थे। उसी दौरान ग्राम बावली के पास मोड़ में उनकी गाड़ी को साई सफर बस के द्वारा सामने से जोरदार टक्कर मार दिया गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि सभी घायल गाड़ी में ही फंस गए थे।

Join WhatsApp Group Click Here


मामले की जानकारी होते ही सरगांव पुलिस तत्काल मौके वारदात पर पहुंच घायलों को बावली ग्राम के ग्रामीणों के साथ बड़ी मसक्कत के बाद निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव भर्ती कराया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। उनके गाड़ी के ड्राइवर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना की जानकारी लगते ही कांग्रेसी नेताओं सहित उनके समर्थकों ने उनके इलाज के लिए मोर्चा सम्हाला हुआ है।

Scroll to Top