राहुल की सदस्यता समाप्ति का मामला:कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह होगा शुरू, अडानी को बचाने के लिए की साजिश जागेश्वरी वर्मा

शेयर करें...

पथरिया – लोकसभा में राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के बाद जय भारत सत्याग्रह का आयोजन कांग्रेस कर रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पथरिया ने पथरिया में सत्याग्रह का आयोजन कर केन्द्र की मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। सत्याग्रह में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जागेश्वरी वर्मा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार उद्योगपति अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रही है। राहुल गांधी संसद में लगातर अडानी को लेकर सवाल कर रहे थे। जागेश्वरी वर्मा ने यह भी आरोप लगाए कि भाजपा भगोड़ों को बचा रही है। काग्रेस के सभी संगठन इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड के जरिए से विरोध दर्ज करवाएंगे।इस अवसर पर आत्मा सिंह क्षत्रिय, चुरावन मंगेशकर, सियाराम कौशिक, जागेश्वरी वर्मा, राजा सिंह ठाकुर, ग्वाल दास अनंत, घनश्याम वर्मा, ओम प्रकाश साहू, संतोष वर्मा, पवित्र साहू, तुलसी सोनवानी, लाला वर्मा ,श्यामलाल कुर्रे ,संतोष वर्मा, कोमल धृतलहरे ,प्रदीप गेंदले ,बद्री धृतलहरे, दीनदयाल साहू ,बालमुकुंद यादव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group Click Here
Scroll to Top