रेप के आरोपी ने खाया जलता हुआ बल्ब, पुलिस के उड़े होश, आरोपी फिलहाल खतरे से बाहर.

शेयर करें...

भिलाई/ भिलाई में दुष्कर्म के एक आरोपी थाने में जलता हुआ बल्ब खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसके मुंह से खून निकलता देख पुलिस वाले घबरा गए। उन्हें लगा आरोपी ने जहर खा लिया है। आनन फानन में आरोपी को सुपेला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

30 साल के यश गोड़ को रेप के आरोप में आज दोपहर फरीदनगर से स्मृति नगर पुलिस उसे पकड़कर चौकी ले गई। वहां उसने बाथरूम जाने की बात कही। पुलिस उसे लेकर गई। अंदर जाते ही आरोपी ने वहां जलता हुआ बल्ब निकाला और उसे खा गया। चीख सुनकर पुलिस अंदर गई तो उसके होश उड़ गए। यश के मुंह से खून निकल रहा था। तुरंत उसे सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज कराया गया।

महिला से रेप कर छीना था मोबाइल

शनिवार देर रात आरोपी यश गोड़ स्मृति नगर स्थित स्लम बस्ती गया था। वहां उसने एक महिला के घर में चोरी की नीयत से घुसा था। महिला को अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका मोबाइल लूट कर वहां से फरार हो गया। महिला ने मामले की शिकायत स्मृति नगर चौकी में दर्ज कराई। जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और उसमें आरोपी की पहचान कर उसे रविवार दोपहर फरीद नगर से गिरफ्तार किया।

जहर खाने के डर से पूरे पुलिस महकमे में मचा हड़कंप


आरोपी के मुंह में कांच गड़ जाने से काफी अधिक खून निकल रहा था। उसको देखकर ऐसा लगा मानो उसने जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, स्मृति नगर चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव और थाने के सिपाही मौके पर पहुंचे। जब डॉक्टरों ने जब जहर नहीं खाने की बात कही तो उन्होंने राहत की सांस ली।

नशे में धुत था आरोपी


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अपराधी किस्म का और नशे का आदी है। जब उसे गिरफ्तार किया गया तब भी वो नशे में धुत था। इसी के चलते पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल आरोपी खतरे से बाहर है।

Scroll to Top