शेयर करें...
भोजपुरी टोल प्लाजा में लोकल वाणिज्य वाहन को रियायती दर पर छूट न देकर अवैध वसूली- वाहन स्वामी
बिलासपुर// गौरतलब है कि नेशनल हाईवे 130 में बिलासपुर रायपुर नेशनल हाईवे भोजपुरी में टोल प्लाजा जो की बिलासपुर जिला में स्थित है।
जहां आज मुंगेली जिला अंतर्गत सरगांव और बिलासपुर अंतर्गत बिल्हा, बिलासपुर के व्यापारीगण वाहन स्वामी के द्वारा भोजपुरी टोल प्लाजा के प्रबंधक को लोकल वाणिज्य वाहन को रियासती दर पर छूट नहीं दिया जा रहा है बल्कि अवैध रूप से अनाप-शनाप गाड़ियों का टोल टैक्स लिया जा रहा है जिसको लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
NHAI के नियमों का भोजपुरी टोल प्लाजा में नहीं किया जा रहा है पालन
ज्ञात हो कि भोजपुरी टोल प्लाजा को खुले लगभग 3 साल पूरे हो गए हैं। जब से टोल प्लाजा खुला है तबसे NHAI का नियमों का पालन टोल प्लाजा ठेकेदारों के द्वारा नही किया जा रहा था। जहां पर सभी लोकल वाहन स्वामियों को 50% नियम के तहत लाभ मिल रहा था। लेकिन अभी वर्तमान में जब से रणछोड़ इंफ्रा के द्वारा टोल प्लाजा को ठेके में लिया गया है। तब से आए दिन समस्या खड़ी होती रहती है। जहां लोकल होने के बाद भी NHAI के निर्देश का लाभ आमजन को नहीं मिल पा रहा है।

3 दिन के भीतर छूट शुरू नहीं होने पर किया जायेगा चक्का जाम करेंगे।
बिलासपुर रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भोजपुरी टोल प्लाजा में गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। जब लोकल वाहन मालिक एकजुट होकर टोल प्लाजा के मैनेजर से मिलने पहुंचे। वाहन मालिकों का कहना है कि पिछले 6 महीनों से लोकल वाहनों से रियायती दर की जगह पूरा टैक्स वसूला जा रहा है। रियायती छूट और नवीनीकरण को लेकर टोल प्लाजा में कई मर्तबा वाहनों के दस्तावेज दिये जा चुके है।मगर टोल प्लाजा के द्वारा आश्वासन देकर भेज दिया गया।
एनएचएआई के द्वारा लोकल वाहन जो 20 किलोमीटर के दायरे में आते हैं। उन्हें टोल टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है। मगर यहां ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है, जिससे लोकल वाहन मालिक आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। वाहन मालिक और व्यापारी भोजपुरी टोल प्लाजा पर मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए टोल प्लाजा को बंद करने व अवैध वसूली का आरोप भी लगाया।
माहौल को बिगड़ता देख हिर्री थाना प्रभारी सुनील कुर्रे मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।
व्यापारीगण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बिलासपुर ऑफिस पहुंचे उच्च अधिकारी से मुलाकात करने
ज्ञात हो कि भोजपुरी टोल प्लाजा में थाना प्रभारी के समक्ष ज्ञापन सौंपकर उच्च अधिकारी से मुलाकात करने बिलासपुर स्थित कार्यालय सभी व्यापारी गण पहुंचे तभी उपस्थित महिला कर्मचारी के द्वारा सभी व्यापारियों व वाहन स्वामियों को उच्च अधिकारी से मिलने की परमिशन नहीं है कहते हुए 2 से 4 लोग ही मिल सकते हैं कह कर आधे घंटे तक ऑफिस के वेटिंग रूप में वेट कराया तभी बौखलाए हुए व्यापारियों ने जबरदस्ती अधिकारी से मिलने की कोशिश की तब जाकर अधिकारी से मुलाकात हुआ और उन्होंने संतुष्ट जनक जवाब नहीं दिया तभी व्यापारियों ने कहा कि आप खुद चलिए टोल प्लाजा पर वहां जाकर बात किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार अभी तक व्यापारियों व वाहन स्वामियों का समस्या दूर नहीं हुआ है जल्द से जल्द उच्च अधिकारी के द्वारा इस मामले को सुलझाने की बात कही गई है अब देखने वाली बात होगी कि कब तक यह मामला सुलझाता है या फिर किसी बड़े आंदोलन के घटित होने का इंतजार करता हैं।

इस मौके पर अमित केडिया , मोनू राजपाल, अमित कुकरेजा , नंदू कुकरेजा , विष्णु अग्रवाल, गौरव अग्रवाल , जितेन्द्र अग्रवाल, सन्नी छाबड़ा, अनमोल वर्मा , बाबु खान , प्रभात अग्रवाल, कुंदन पाड़े, दीपक सवन्नी, बंटी अग्रवाल, जीतू अग्रवाल,राजेश साहू, पुरुषोत्तम देवांगन उपस्थित रहे



You must be logged in to post a comment.