संजीव झा ने बढ़ाया जनता का मनोबल कहा ‘छत्तीसगढ़ में बनेगी ‘आप’ की सरकार 15 साल का बीजेपी और 4 साल का कांग्रेस दोनो देख लिया पर जनता आज भी त्रस्त ..

शेयर करें...

Join WhatsApp Group Click Here

छत्तीसगढ़ में इस साल दिसंबर माह में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव से पहले कई राजनीतिक पार्टी के दिग्गज नेता विधानसभावार दौरा कर रहे हैं। बस्तर पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा आगामी चुनाव में 90 विधानसभा सीटों में जीत दर्ज कर सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं.आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा के मुताबिक छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 साल की भाजपा की सरकार भी देखी है.और 4 साल से कांग्रेस की सरकार को भी देखते आ रही है। दोनों पार्टियों से जनता त्रस्त हो गई है.दरअसल, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर जिले के तीन विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में पार्टी को मजबूती देने के विषय पर चर्चा हुई। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, छ्त्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था बिगड़ी है। क्राइम बढ़ा है। लड़कियां गायब हो रही है। रोजगार के लिए लोग भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार ने दावा किया है. कि, यहां के लोग गोबर बेचकर करोड़पति बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ आने के बाद मैं गोबर बेचकर करोड़पति बनने वालों को ढूंढ रहा हूं.प्रदेश प्रभारी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में दोनो सरकारों ने आदिवासियों, किसानों और आम जनता के साथ अन्याय किया है। आज भी छत्तीसगढ़ की जनता बदलाव करने के मूड में है। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों से यहां की जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे में दिल्ली और पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाएगी। इसके लिए पूरे प्रदेश सहित बस्तर में कार्यकर्ताओं की बैठक और सभा आयोजित की जा रही है.उन्होंने कहा कि, आगामी विधानसभा चुनाव में छ्त्तीसगढ़ की पूरी 90 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। साथ ही जीत दर्ज कर सरकार भी बनाएगी। उन्होंने कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। हर एक विधानसभा में जाकर जनता से सीधे मुखातिब होंगे।रायपुर से रविवार को बस्तर पहुंचे संजीव झा का बस्तर के आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य रूप से स्वागत किया। छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा अगले कुछ दिनों तक बस्तर संभाग के सभी विधानसभा का दौरा करेंगे, संजीव झा ने कहा कि बस्तर के सभी 12 विधानसभा सीटों में आप पार्टी के संगठन का विस्तार करने के साथ संगठन को मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा।

बीजेपी और कांग्रेस पर साधा निशाना..

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर शहर पहुंचे आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में तीसरा विकल्प बनकर तैयार होगा। आने वाले 19 मार्च तक पूरी तरह से संगठन का विस्तार कर लिया जाएगा, जिसके बाद पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी चुनाव की तैयारी में जुटे जाएंगे।छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने कहा कि का यही हाल पिछले 15 साल में बीजेपी की सरकार ने यहां की जनता के साथ किया है और अब बीते साढ़े 4 सालों से कांग्रेस जनता को योजनाएं और लाभ के नाम पर ठगी का शिकार बना रही है.इस वजह से यहां की जनता ने तीसरा विकल्प चुनने का मन बनाया है और आम आदमी पार्टी पूरे 90 विधानसभा सीट में अपने प्रत्याशी उतार रही है, हालांकि छत्तीसगढ़ प्रभारी ने बस्तर के 12 विधानसभा सीटों और खासकर संभाग मुख्यालय जगदलपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार पर संजीव झा ने कहा कि संगठन विस्तार होने के बाद उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा किया जाएगा और चयन के लिस्ट पर आखिरी मुहर खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगाएंगे।

Scroll to Top