शेयर करें...
रविवार की सुबह रायपुर के फूल चौक स्थित एक दुकान में भीषण आग लग गई.आग से पास के तीन दुकानें भी पूरी तरह खाक हो गईं. हादसा रविवार सुबह 5:00 से 6:00 बजे के आसपास हुआ.काफी देर तक तो इसकी भनक नहीं लगी इस वजह से दुकानें पूरी तरह से जल गईं.आग लगने की यह घटना शारदा चौक से कुछ मीटर की दूरी पर हुआ.सबसे पहले आग एक दुकान में लगी फिर बढ़ते-बढ़ते इस कदर फैल गई. कि पड़ोस की दो दुकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया.बताया जा रहा है कि एक शादी कार्ड के बड़े आउटलेट में आग लगी. इसके बाद पड़ोस के किचन डिजाइनर सेट्स का शोरूम जल गया. और उससे लगी एक और दुकान जल गई.दुकान के सामने बना बिजली का खंभा भी पूरी तरह से जल गया .जिससे सड़क पर बिजली के तारों से चिंगारी बरसती रहीं और दुकान से कई फीट ऊंची लपटें नजर आ रही थीं.स्थानीय लोगों ने इसकी खबर फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच. तीन अलग अलग गाड़ियों आग पर काबू पाया गया हालांकि दुकानें पूरी तरह से जल चुकीं थी.करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है. लेकिन आग इतनी भयावह थी कि अब भी दुकानों के अंदर का सामान गर्म लावे की तरह धधक रहा है.बचाव टीम पानी की मदद से कूलिंग का काम कर रही है.ताकि फिर से आग ना बढ़ जाए. आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है इसकी जांच की जाएगी।एक अनुमान के मुताबिक बताया जा रहा है .
तीनों दुकानों में लगी इस आग की वजह से करोड़ों का नुकसान हुआ है..
बड़ी मात्रा में इन दुकानों में शादी के कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक सामान किचन के से जुड़े गैजेट्स थे जो कि जल चुके हैं.दुकान के कारोबारी अपनी दुकानों में हुए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं.प्रदेश में ऐसी और भी घटनाएं हुई थी.रायपुर शहर में तीन महीने पहले दिवाली की रात बड़ा हादसा हो गया था. एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई थी. त्योहार की वजह से किसी का ध्यान नहीं गया. देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया.फौरन आस-पास रहने वालों ने फायर ब्रिगेड को फाेन किया.मौके पर पहुंचे फायर डिपार्टमेंट के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया.हादसा गुढ़ियारी इलाके का है.यहां शनि मंदिर के पास सड़क के किनारे एक जैसी ही कई दुकानें हैं. इनमें से एक कबाड़ की दुकान में आग लगी.दुकान के पीछे कबाड़ का गोदाम है.इसमें पुराने टायर, प्लास्टिक के सामान हैं.इन्हीं चीजों में आग लग गई.मौके पर पहुंची फायर फाइटर टीम ने दुकान के पिछले हिस्से में जाकर आग बुझाने का काम किया.करीब दो घंटे तक सावधानी बरतते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.थोड़ी देर के लिए इलाके की बिजली काटनी पड़ीCG में 4 दुकानें जलकर खाक..दुर्ग शहर के गंजपारा क्षेत्र में तीन महीने पहले तड़के शार्ट सर्किट से चार दुकानों में आग लग गई थी.आग पहले एक दुकान में लगी. इसके बाद धीरे-धीरे आग दो दुकान और दो गोडाउन में पहुंच गई. जब दुकानों से आग की लपटें निकलती देखीं गई तो लोगों ने शोर मचाया सूचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली पुलिस और दमकल के वाहन पहुंचे और आग बुझाने के कार्य में जुट गए. आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है.दुर्ग कोतवाली पुलिस के मुताबिक गंजपारा में निगम कॉम्पलेक्स में कृषि से संबंधित बीज और पेस्टिसाइड की दुकान है. उसके ठीक बगल से हार्ड वेयर की दुकान है. रविवार तड़के तीन बजे के करीब हार्ड वेयर की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई.धीरे-धीरे आग इतनी बढ़ गई की वो बगल की दुकान में पहुंच गई.इससे पहले की फायर ब्रिगेड वहां पहुंचती आग ऊपर बने दो गोडाउन को भी चपेट में ले लिया. दुकान के मालिक को सुबह 5.15 बजे सूचना मिली. वह मौके पर पहुंचा. कोतवाली पुलिस ने तुरंत नगर सेना विभाग की दमकल को बुलाया गया.5-6 दमकल वाहनों ने आग पर काबू पा लिया।
नारायणपुर में कपड़ा शोरूम में लगी भीषण आग..
नारायणपुर जिला मुख्यालय के एक कपड़ा दुकान में 9 महीने पहले भीषण आग लग गई थी. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. तीन मंजिला कपड़ा दुकान में बेहद तेजी से आग फैल गई.फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रही है. रात 9 बजे तक भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था. इस हादसे में दुकान का मैनेजर जिंदा जल गया गया है.जिसका कंकाल पुलिस ने बरामद किया.मैनेजर का नाम जैनेंद्र जैन बताया जा रहा है.जो छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ का रहने वाला था.आग जिस वक्त लगी थी उस समय दुकान के अंदर ग्राहक और कर्मचारी समेत कुल 40 से ज्यादा लोग मौजूद थे। समय रहते सभी निकल गए थ.लेकिन मालिक, मैनेजर समेत कुल 4 लोग अंदर फंस गए थे.कुछ देर के बाद 3 को तो बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन मैनेजर को नहीं निकाल पाए.वहीं लाखों रुपए का कपड़ा जलकर खाक हो गया है. मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है.जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को करीब एक से डेढ़ बजे के बीच मानसरोवर कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी अधिक थी कि चंद मिनटों में ही आग तीन मंजिला कपड़े दुकान में पूरी तरह से फैल गई. आसपास में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. फिर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया. एक फायर ब्रिगेड गाड़ी भी आग पर काबू नहीं पा सकी.आग बुझाने के लिए अब कोडागांव से दूसरी वाहन बुलाई गई थी. जो आग बुझाने में लगी हुई थी.पूरी खबर पढ़िए..


