जिला प्रशासन द्वारा संचालित कॉल सेंटर में हो रहा है समस्याओं का त्वरित निराकरण

शेयर करें...

अब तक 1432 प्रकरणों का हुआ निराकरण

Join WhatsApp Group Click Here

मुंगेली 22 दिसम्बर 2022// जिला प्रशासन द्वारा 04 जून से संचालित काॅल सेंटर में आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 1501 लोगों द्वारा काॅल सेंटर में अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित प्रकरण दर्ज कराई गई है। इनमें से अब तक 1432 प्रकरणों का निराकरण कर संबंधितों को राहत पहुंचाई गई है। वहीं शेष 69 लंबित प्रकरणों का जांच उपरांत निराकरण किया जा रहा है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिले में कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है, जिसमें आमजनों की राशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पेयजल, राजस्व, बिजली, शौचालय, मनरेगा मजदूरी भुगतान सहित शासन के हितग्राहीमूलक योजना से संबंधित समस्याओं का घर बैठे समाधान हो रहा है। आमजन कॉल सेंटर के सम्पर्क नम्बर 9406275513, 9406275514, 9406275534, 9406275535 और 7489583575, 7489526478, 7879298169 और 8641002203 में काॅल कर आसानी से अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकते हैं।

Scroll to Top