शेयर करें...
मुंगेली/ छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर जन्मे परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती हर वर्ष देश प्रदेश व हर कस्बे में दिसंबर माह आते ही बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं वही मुंगेली नगर में आज गुरु घासीदास जी की 266 वी जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाला गया शोभा यात्रा की शुरुआत डीजे धुमाल व आतिशबाजीयों के साथ सतनाम भवन से निकलकर गुरु घासीदास चौक पहुंचा जहां समाज के युवाओं के द्वारा सजाये गये मंच पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया तत्पश्चात पुल पारा आगर नदी से गुजर कर बड़ा बाजार होते हुए सिंधी कॉलोनी चौक व बस स्टैंड से होकर पड़ाव चौक पहुंचा जहां स्वागत व आतिश बाजिओ के बाद बलानी चौक से होते हुए गोल बाजार व पुराना बस स्टैंड से गुजर कर वापस गुरु घासीदास चौक दाऊपारा पहुंचा जहां समाज के वरिष्ठ जनों ने पूरे नगर वासियों को गुरु घासीदास जयंती की बधाई देकर संबोधित किया। वही कुछ देर बाद वापस सतनाम भवन पहुंचकर शोभा यात्रा का समापन किया गया। समाज के वरिष्ठ जनों में जिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा, रूप लाल कोशरे, विकास खांडेकर ,खुमान ओगरे व समाज के सैंकड़ों युवा उपस्थित रहे।




