शेयर करें...
पथरिया
बावली सेवा सहकारी समिति मे कृषि विभाग के ओर से दलहन् तिलहन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्यतिथि के रूप मे कृषि उपज मंडी बिलासपुर के अध्यक्ष व छाया विधायक बिल्हा विधानसभा राजेन्द्र शुक्ला का प्रबंधक के द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया, राजेंद्र शुक्ला के द्वारा किसानों को सरसो का बीज विरतण कर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के द्वारा किसानो के हित मे किये जा रहे कार्यो के बारे मे बताते हुए कहा की छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानो का कर्जा माफ किये, भारत मे एक अकेला राज्य छत्तीसगढ़ है जंहा 2500 रुपये प्रति क्वींटल के हिसाब से धान खरीदी हो रहा है इस वर्ष यंहा तो 2640 रुपये प्रति क्वींटल के हिसाब से धान खरीदी हो रहा है, हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले है की समर्थन मूल्य का रेट बढ़ता है तो आने वाले वर्ष मे 2800 रुपये मे धान खरीदी करेंगे, दलहन – तिलहन की खरीदी समर्थन मूल्य मे कर रहे है,

किसानो के आय बढ़ाने हेतु नए – नए फसलों की पैदावार हेतु निः शुल्क बीज वितरण करवा रहे है मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री जी का आभार व्यक्त किये
इस दौरान साथ मे प्रदेश बीज प्रमाणीकरण के सदस्य बृजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नेतराम साहू, दिलीप कौशिक, मुन्ना कौशिक, महासचिव ब्लाक युवा कांग्रेस मुकेश साहू व आस पास के कृषक साथी उपस्थित रहे।



You must be logged in to post a comment.