शेयर करें...
मुंगेली// मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है। दिनांक 04.12.2022 को थाना सिविल लाईन बिलासपुर से थाना लोरमी को सूचना प्राप्त हुई कि लोरमी क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ ग्राम बिंदावल, खुड़िया निवासी मुकेश श्याम ने अनाचार किया है, जिससे नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई है। सूचना पर थाना लोरमी में नम्बरी अपराध क्रमांक 851/22 धारा 366, 376, भादवि 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
Join WhatsApp Group
Click Here
प्रकरण में विवेचना के दौरान लोरमी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 घंटे के भीतर आरोपी मुकेश श्याम को ग्राम कंठमुड़ा चौकी जूनापारा बिलासपुर में दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में सउनि विजय सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक बलराज सिंह, केशव मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

