भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा नगर पंचायत सरगांव में मोहन मरकाम का किया पुतला दहन

शेयर करें...

सरगांव

Join WhatsApp Group Click Here

सरगांव मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर पंचायत के मुख्य मार्ग अटल चौक के पास प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पुतला फूंका भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत एवं जिला अध्यक्ष तरुण खांडेकर के आह्वान पर भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा लगाए गए झूठे आरोप व चारित्रिक आरोप के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा सरगांव मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम का पुतला दहन किया इस दौरान सरगांव पुलिस के सामने पुतला दहन किया और आखिर समय में पुलिस के जवान सक्रिय हुए और पुतला बुझाने की कोशिश की इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा रामकुमार कौशिक पंकज वर्मा परमानंद साहू हैप्पी हुरा गोविंद साहू उदित साहू असद मोहम्मद गोलू राजपूत निखिल कौशिक बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Scroll to Top