एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय का सरगांव में किया गया स्वागत

शेयर करें...

सरगांव। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे का प्रथम आगमन पर सरगांव कॉलेज के छात्रसंघ के पदाधिकारियों और युवा कांग्रेस की ओर से भव्य स्वागत किया गया। जिसमे नीरज पांडे ने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसयूआई लगातार छात्रहित से जुड़े सभी मुद्दे को सरकार तक पहुंचा रही है हमेशा छात्रहित में अग्रणी भूमिका निभाते आ रही है। सरगांव कॉलेज के सभी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखे। एनएसयूआई के प्रदेश, विधानसभा, जिला, ब्लॉक, एवं महाविद्यालय कार्यकारिणी सभी में पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुका है। जिसमे महाविद्यालय के युवाओं को नेतृत्व का अवसर देने की बात कही गयी है। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद घृतलहरे, मनीष यादव, अजय साहू, बिट्टू बारमते, अमन यादव ऋषभ अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group Click Here

Scroll to Top