जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में सरगांव के बालक एवं बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

शेयर करें...

नगर अध्यक्ष राजीव तिवारी ने किया स्वागत

Join WhatsApp Group Click Here

सरगांव। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जोन स्तरीय खेल का आयोजन पथरिया के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार को किया गया। जिसमें मुख्य रूप गिल्ली डंडा, पिट्ठुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, 100 मिटर दौड़, लंबी कूद और बांटी जैसे खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर पंचायत सरगांव के स्कूली बालक एवं बालिकाओं की 60 लोगों की टीम ने भाग लिया। जिसमें सरगांव की टीम ने पथरिया की टीम को कबड्डी, गिल्ली डंडा, खो खो, रस्साकसी, लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं बांटी जैसे खेलों में शिकस्त देकर प्रथम स्थान हासिल किया। जिन्हें जिला स्तरीय खेलने का मौका दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर सरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव तिवारी ने अपने गृह निवास पर बालक एवं बालिकाओं का स्वागत कर उज्जवल भविष्य की कामना की।

Scroll to Top