अंबालिका साहू हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए सह पर्यवेक्षक नियुक्त की गई

शेयर करें...

सरगांव। श्रम कल्याण मण्डल की सदस्य एवं सभापति अंबालिका साहू को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए सह पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। राजीव शुक्ला पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पत्र लिखकर अंबालिका साहू को हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में 35 सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए सह पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को अंबालिका के अमूल्य अनुभव और प्रतिबद्धता से बहुत लाभ होगा ऐसा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का मानना है। अंबालिका ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उनके लिए गौरव की बात है। वे अपनी शत प्रतिशत ऊर्जा शक्ति के साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए कांग्रेस को हर स्थिति हर क्षेत्र में भरपूर मजबूती प्रदान कराएंगे। अंबालिका साहू ने बताया कि वह शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में जाकर वहां की जमीनी स्थिति से रूबरू होंगे। वहां की संगठनात्मक स्थिति और चुनाव प्रत्याशी के रूप में दावेदारों की वास्तविक स्थिति से अवगत होकर पूरी रिपोर्टिंग अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को करेंगे।

Join WhatsApp Group Click Here
Scroll to Top