श्री हरिहरक्षेत्र केदार मदकूद्वीप मे इस वर्ष प्रथम बार माता विराजमान

शेयर करें...

सरगांव -श्री हरिहर क्षेत्र केदार मदकू द्वीप इस वर्ष रामरूप दास महात्यागी महाराज के सानिध्य में प्रथम बार नवरात्रि में देवी मां की स्थापना कर शतचण्डी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आपपास के गांवों के सहयोग व प्रतिदिन माता सेवा जगराता के साथ में बडी संख्या वेदी पूजन में ग्रामीण व श्रद्धालुओं का भी आना हो रहा है एवं संध्या आरती मे विशिष्ट अतिथि हैं। सुशील शर्मा मंडी अध्यक्ष भाटापारा, प्रमोद शर्मा विधायक,बलौदाबाजार , राजेन्द्र शुक्ला, अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी, भी उपस्थित रहे आज पंचमी के दिन महाआरती में शिवरतन शर्मा विधायक भाटापारा सम्मिलित हुए। षष्ठी को भाटापारा व्यापारी संघ के पदाधिकारी ,सप्तमी को अरूण साव सांसद बिलासपुर(प्रदेशाध्यक्ष भाजपा) अष्टमी को मायारानी सिंह लोरमी (प्रदेश उपाध्याय महिला कांग्रेस) महाआरती में सम्मिलित होंगे। महानवमी को हवन के पश्चात 108 कन्याओं का पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

रामरूपदास जी महात्यागी महाराज के विगत तीन चार वर्ष से मदकूद्वीप मे आगमन के बाद से अनेक धार्मिक अनुष्ठान, भंडारे कन्या पूजन, जरूरत मंदों को ठंड मे कंबल भेंट और भीषण गर्मी में बच्चों को चप्पल आदि वितरण जैसे रचनात्मक आयोजन से आसपास के ग्रामीणों मे द्वीप के धार्मिक स्थल के महत्व को समझ हर्षोल्लास से महाराज जी साथ उनके मार्गदर्शन मे धर्म कार्य में बढचढ कर भाग ले रहे हैं।और द्वीप क्षेत्र में धार्मिक वातावरण का निर्माण हो रहा है।

Scroll to Top