बॉलीवुड अवॉर्ड शो में दिखेगा छत्तीसगढ़, मुंबई में प्रदेश की 5 हस्तियां होंगी सम्मानित, CG की संस्कृति भी होगी प्रस्तुत..

शेयर करें...

रायपुर// मुंबई में होने वाले दादासाहेब फाल्के आइकॉन अवॉर्ड में इस बार छत्तीसगढ़ दिखाई देगा। इस अवॉर्ड शो की आयोजक संस्था के फाउंडर एक्टर, कॉमेडियन कल्याणजी जाना ने रायपुर आकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिये बताया कि इस बार प्रदेश की कला संस्कृति को भी मुंबई के शो में दिखाया जाएगा।

Join WhatsApp Group Click Here

ये पहला मौका है जब आयोजकों में छत्तीसगढ़ को लेकर कैटेगरी शुरू की है। दादासाहेब फाल्के आइकॉन अवॉर्ड फिल्म्स ऑर्गेनाइजेशन अब प्रदेश से 5 लोगों को सम्मानित करेगा। इसमें छत्तीसगढ़ से फ़िल्म, कला, पत्रकारिता, समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी फील्ड के लोग होंगे।

मुंबई में हर वर्ष की तरह इस बार 24 नवंबर 2022 को चौथा बड़ा अवॉर्ड शो आयोजित किया जा रहा है। शो में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति एवं पर्यटन को प्रसारित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवॉर्ड शो में अनेक केंद्रीय मंत्री, देश के अनेक राज्यों के सांसद, मुंबई फिल्म जगत के अनेक एक्टर, एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, कॉमेडियन म्यूजिशियन सहित सिंगर उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में 24 फरवरी 2023 को दुबई में यह अवॉर्ड शो होगा। इन अवॉर्ड शो में अपनी एंट्रीज भेजने के लिए दादासाहेब फालके आइकॉन अवॉर्ड फिल्म ऑर्गेनाइजेशन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा से 9301094242 पर संपर्क किया जा सकता है।

Scroll to Top