छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति उत्थान संघ का प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

शेयर करें...

बिलासपुर

Join WhatsApp Group Click Here

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति उत्थान संघ का बैठक बिलासपुर अमेरी में रखा गया था जहां प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं सतनामी समाज उपस्थित रहे लगातार सतनामी समाज के ऊपर हो रहे अन्याय ,अत्याचार ,शोषण ,हत्या बलात्कार जैसे संगीन में मामला को लेकर बैठक रखा गया था जहां छत्तीसगढ़ के तमाम पदाधिकारी एवं समाज के लोग उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति उत्थान संघ ने निर्णय लिया कि सतनामी समाज के जितने भी सामाजिक संगठन हैं जो समाज के लिए अन्याय अत्याचार शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ता हो हम उनके साथ हाथ मिला कर के खड़े रहेंगे और हाथ में हाथ साथ में साथ मिलकर समाज को न्याय दिलाने के लिए तत्पर आगे रहेंगे सभी गैर राजनीतिक सामाजिक संगठनों से समन्वय बनाना हमारा सबसे बड़ी कर्तव्य है साथ में आगामी पथरिया लोरमी बिलासपुर में आंदोलन करने का निर्णय भी लिया गया है वही संगठन में निष्क्रिय रूप से काम करने वाले पदाधिकारियों को संगठन से बाहर किया गया है साथ में सबसे ज्यादा निष्क्रिय जिला कवर्धा को भंग किया गया और सभी निष्क्रिय पदाधिकारियों को उनके पद से हटाकर सदस्य की पद दिया गया है छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति उत्थान संघ समाज के हर मामला को उठाता रहता है और न्याय दिलाने के लिए तत्पर आगे रहता है। बैठक में चर्चा के उपरांत गिरोधपुरी धाम का सुंदरीकरण सतनामी समाज को संवैधानिक मान्यता अनुसूचित जाति अनुक्रमांक 14 से सतनामी समाज को हटाकर के अलग कलम, गिरौदपुरी धाम को यथावत रखा जाए, जिला बलौदा बाजार को बाबा गुरु घासीदास जी के नाम पर रखा जाए, गिरौदपुरी धाम के विश्व प्रसिद्ध जैतखाम के आसपास गार्डन पौधों की व्यवस्था किया जाए, यह सारी चीजों को लेकर बैठक आहूत की गई थी जहां विजय कुमार सतनामी को पथरिया ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया और प्रीतम सतनामी को पथरिया ब्लाक सदस्य बनाया गया। जहां संस्था के संस्थापक हरजीत सतनामी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सतनामी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सतनामी प्रदेश सचिव वेद कुमार सतनामी प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित शिव सतनामी प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ मनहरण सतनामी युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष समीर सतनामी मुंगेली जिला युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष भोला सतनामी कोटा ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सतनामी बेमेतरा जिला कार्यकारी अध्यक्ष अजय सतनामी बिलासपुर जिला अध्यक्ष प्रमोद सतनामी जयसूर्या लहरे एवं spm के समस्त पदाधिकारी सामाजिक संगठन सतनामी समाज उपस्थित रहे

Scroll to Top