शेयर करें...
चोरी मामले में बिल्हा पुलिस को मिली सफलता। पासीद का आदतन बदमाश चोरी में था संलिप्त आरोपी थाना बिल्हा का निगरानी बदमाश है
बिल्हा // दिनांक 05.09.2022 को प्रार्थी गोविंद प्रसाद केंवट पिता लखन लाल उम्र 32 साल निवासी पासिद थाना बिल्हा के द्वारा लिखित आदेवन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03-09-2022 के रात्रि 10-00 बजे अपने दो नग मोबाइल आईटेल, वीवो कीमती 8000/- रूपये को घर अंदर कूलर के उपर रखकर सो गया था दिनांक 04.09.2022 के सुबह 05.00 बजे उठा तो मेरा दोनो मोबाइल नहीं था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है जिस पर थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 227/22 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी तीजराम यादव पिता सिलन यादव उम्र 38 साल निवासी पासीद के द्वारा लिखित आदेवन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03-09-2022 रात्रि 08-00 बजे अपने परिवार सहित खाना खाकर सो गया दिनांक 04.09.2022 सुबह 06.00 बजे उठा देखा कि मेरे घर लगे एलईडी टीवी वही पास रखे टेक्नो मोबाइल नहीं था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। जिस पर थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 228/22 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी रामकुमार मरावी पिता स्व मंगलू सिंह मरावी उम्र 40 साल निवासी खम्हारडीह थाना बिल्हा के द्वारा लिखित आदेवन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24-06-2022 के रात्रि 09-00 बजे अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 पी 7022 को अपने घर के बाहर वाले परछी में खड़ी कर घर में सोया था दिनांक 25.08.22 के सुबह करीब 06.00 बजे सो कर उठा तो देखा कि मेरा उक्त मोटर सायकल परछी में नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है जिस पर थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 207/22 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये आरोपी और मशरूका की पता साजी हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देेश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण राहूल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा गरिमा द्ववेदी(अति पुलिस अधीक्षक आईसीयूडब्लू) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा अंजना केरकेट्टा के द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी और मशरूका की पता साजी की गई मुखबिर से सूचना मिला की एक व्यक्ति पासीद में टीवी और मोबाईल बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर पकडकर पुछताछ करने पर संदेही देवेंद्र जायसवाल पिता स्व दिलीप जायसवाल उम्र 31 साल निवासी पासीद थाना बिल्हा जिला बिलासपुर घटना दिनांक को चोरी करना स्वीकार किया और चोरी गये टीवी, मोबाईल, मोटर सायकल को बरामद किया गया आरोपी देवेंद्र जायसवाल को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा, उप निरीक्षक रामचंद्र साहू, सउनि राजेश धर दीवान, प्रधान आरक्षक चोलाराम पटेल, भागीरथी मरावी, खेम सिंह श्याम, आरक्षक- संतोष मरकाम, रंजीत खलखो, सुमंत चंद्रवंशी, रूपलाल चंद्रा, रवि शेखर सिरो, जय शंकर साहू, शत्रुहन जगत एवं दिनेश कुमार पटले का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी-
- देवेन्द्र जयसवाल पिता स्व. दिलीप जयसवाल उम्र 31 साला साकिन पासीद थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ0ग0
- चोरी में गये माल एलईडी टी.वी. , 03 नग मोबाईल व एक मोटर सायकल को किया गया बरामद थाना बिल्हा के 03 मामलो में आरोपी को गिया गया गिरफ्तार


