ब्राइट फ्यूचर एजुकेशन इंस्टिट्यूट में शिक्षक दिवस मनाया गया

शेयर करें...

छात्र छात्राओं ने गुरुजनों के मस्तक पर तिलक लगाकर सम्मान स्वरूप भेंट किए

Join WhatsApp Group Click Here

बिल्हा //  इस अवसर पर संस्था के संचालक द्वारा मां सरस्वती एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर पुष्प हार चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई इसके उपरांत उपस्थित छात्र छात्राओं के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजा अर्चना की गई इस अवसर पर संस्था के संचालक सुखनंदन प्रसाद बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि 5 सितंबर 1888 को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के तिरुत्तनी गांव में हुआ था वह महान शिक्षाविद दार्शनिक वक्ता विचारक एवं भारतीय संस्कृति के ज्ञानी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे भारत को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाई पर ले जाने वाले महान शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिन प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षकों के सम्मान के रूप में मनाया जाता है उन्होंने कहा है कि व्यक्तित्व के विकास का प्रथम सोपान बेहतर शिक्षा है यदि बच्चे का बेहतर व्यक्तित्व गढ़ना है तो उसे मिलने वाली शिक्षा को बेहतर बनाना होगा व्यक्तित्व का विकास शिक्षा से शुरू होता है शिक्षा का एकमात्र उद्देश्य भी यही होना चाहिए कि बच्चे के व्यक्तित्व को बहुमुखी आयाम दिया जाए शिक्षा वह है जो मनुष्य को ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ उसके हृदय और आत्मा का विकास करती है

उद्बोधन के पश्चात छात्र छात्राओं ने गुरुजनों के मस्तक पर तिलक लगाकर सम्मान स्वरूप भेंट किए इस अवसर पर संस्था प्रभारी विनोद जोशी प्रशिक्षक कल्याणी निर्मलकर एवं मधु बघेल निर्मल दास आरती अमर ज्योति अनिशा अरुण कुमार दीनबंधु शालिनी भारती छाया दिव्या गोपी विजयलक्ष्मी अनामिका सुभाष सतवंती प्रियंका टिकलेश्वर चंद्रभूषण मनोज माधवी पल्लवी वैभव सुमित बिंदु छबीली रानी हुलसी इंद्रजीत दिनेश नरगिस नीलम नूतन पितांबर रमन कुमार रेनू घोसले हरीश  अंजुम परवीन गमलेश्वरी ज्योति लहरें निशा उत्तम पूजा विनोद तपेश सानू रंजीत ओमप्रकाश तोशान लोकेश नीतू दीपक छत्रपाल बिरजू शैलेंद्र दास गौरीशंकर प्रिया लेखाराय काजल सुमित्रा रितु गरिमा अनीशा भुनेश्वरी श्रीकांत नंदनी व अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थे

Scroll to Top