शेयर करें...
पथरिया
पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अवैध जुआ सट्टा गांजा पर लगातार कार्यवाही कर पूर्णत: रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है थाना क्षेत्रातर्गत मुखबीर से मिली जानकारी के मुताबिक एक के बाद एक लगातार कार्यवाही किया जा रहा है इसी क्रम में गुरुवार के दिन मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर नीलकमल जांगड़े ग्राम दरुवंनकांपा थाना सरगांव जो अपने मोटरसाइकिल से अवैध रूप में मादक पदार्थ रखकर ले जा रहा था कि सूचना पर थाना प्रभारी सी.एम. मालाकार अपने पूरे स्टाफ के साथ पथरिया कॉलेज के पास मेन रोड में नाकाबंदी कर हुलिया के मुताबिक मोटरसाइकिल सीजी 12 एबी 7510 को रोककर चेक किया आरोपी नीलकमल जांगड़े पिता नूतन उम्र 21 वर्ष साकिन दरुवंनकांपा थाना सरगांव जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ के कब्जे से एक सफेद कलर के कैरी बैग में 1 किलो 250 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमत लगभग करीब 9300 रुपये व एक मोटोरोला मोबाइल का कीमत 3000रुपये तथा मोटरसाइकिल कीमत लगभग 25000 रुपये एवं नकदी रकम 37300 रुपये को गवाहों व सबूत के साथ जप्त किया गया आरोपी नीलकमल के विरुद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सी.एम. मालाकार, चंद्र कुमार ध्रुव ,रवि डाहिरे, कवि टोप्पो, तथा वीरेंद्र खूंटे का सराहनीय योगदान रहा


