शेयर करें...
पथरिया – मुंगेली जिले में इन दिनों पुलिस विभाग द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत थाना अंतर्गत लंबे समय से महिला सबंधी अपराधो एंव बालक बालिकाओ के गुमशुदगी मामलों जैसे का निराकरण किया जा रहा है । मुंगेली पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देश पर पथरिया पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 86/2022 धारा 363 के प्रार्थी ने बताया कि 2 मई को उसकी नाबालिक पुत्री बिना बताए घर से कही चली गई है जिस पर पुलिस द्वारा गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए नाबालिक लड़की की पतासाजी कर रही थी । पतासाजी के दौरान पता चला कि नाबालिक लड़की को आरोपी रविन्द्र गेंदले पिता गेंदलाल उम्र 24 ग्राम बेलखुरी के द्वारा बहला फुसलाकर कहि ले गया है । जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी । मुंगेली सायबर सेल की मदद एंव मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नाबालिक लड़की को लेकर डिंडोरी मध्यप्रदेश में रखा हुआ है । जिस पर पथरिया पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर रवाना किया गया जहाँ डिंडोरी मध्यप्रदेश से नाबालिक लडक़ी एंव आरोपी को पकड़कर थाना पथरिया लाया गया । पीड़ित का चिकित्सा परिक्षण करने के बाद उनके परिजनों को सौप दिया गया । पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा नाबालिक लड़की को रखकर उसके साथ लगातार दैहिक शोषण कर रहा था । जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी के ऊपर 366 ,376 पास्को एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया ।इस कार्यवाही थाना प्रभारी सीएम मालाकर , प्रधान आरक्षक दुर्देश ध्रुव , प्रधान आ. चंद्रकुमार ध्रुव , आरक्षक रवि डाहीरे , महिला आ. अनिता यादव , एंव सायबर सेल मुंगेली की भूमिका रही ।


