शेयर करें...
रायगढ़// 22 अगस्त से होने वाली अनिश्चितकालीन आंदोलन को सफल बनाने के लिए तहसील शाखा पुसौर की आवश्यक बैठक संयोजक दिनेश पटेल की अध्यक्षता में शाम 6 बजे रखी गई थी। जिसमे छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन द्वारा आंदोलन की तैयारी एवं आवेदन की समीक्षा और जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में लगभग सभी विभागों के सदस्यों की उपस्थिति रही।
Join WhatsApp Group
Click Here
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय
- आंदोन के प्रथम दिन सभी संगठनों/विभागों के सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने हेतु सभी विभागों के लिए जिम्मेदारी दी गई है।।
- सभी विभागों की हड़ताल हेतु आवेदन की समीक्षा की गई जिसमें आज शाम 5 बजे तक सभी विभागों से 1138 कर्मचारियों एवं अधिकारियों की सूचना अपने विभाग प्रमुख के कार्यालय में जमा किया जा चुका है ,जिसकी सूची भेजी गई है।।
- आंदोलन की शत प्रतिशत सफलता हेतु सभी विभागों के उपस्थित साथियों ने सहयोग जैसे आर्थिक एवं कर्मचारियों की उपस्थिति कराने का विश्वास दिलायाहै।।
- धरना स्थल के लिए जनपद पंचायत पुसौर के सामने खाली जगह का चयन सर्वसम्मति से लिया गया है।।
- धरना में मंगलवार अर्थात दूसरे दिन से विभागवार दिन के हिसाब से धरना में उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु सहमति बनी है।।
- कल दिनांक19/08/2022 को धरना स्थल की साफ सफाई कराने का निर्णय लिया गया है।।
- शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के बचे हुए कर्मचारियों एवं अधिकारियों का आवेदन भरकर शनिवार को जमा कराने का निर्णय लिया गया ।
- विभाग वार आवेदन जमा करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों की वास्तविकं जानकारी सोमवार को पुनः समीक्षा करने का निर्णय लिया गया है।
- आंदोलन की मीडिया कवरेजं हेतु एस कुमार एवं उनकी टीम को जिम्मेदारी दी गई है ।।
- शनिवार दोपहर 2 बजे बैनर , पोस्टर एवं टेंट की जिम्मेदारी के लिए फेडरेशन की टीम तैयारी को अंतिम रूप देने उपस्थित होंगे।



