शराब बेचते पकड़ाया आरोपी..नगद के साथ 30 पाव शराब जप्त

शेयर करें...

सिरगिट्टी पुलिस ने कारवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी के  साथ भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। मुखबीर की सूचना पर की गयी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से नगद रकम बरामद हुआ आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। 
थानेदार सागर पाठक ने बताया कि ड्राय डे 9 अगस्त को मुखबीर से सूचना मिली कि गौरी गौरा चबूतरा के पास चोरी छिपे आरोपी शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना के बाद  टीम को मौके पर रवाना किया गया। शराब बेचते आरोपी को टीम ने धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना राहुल सिंह निवासी नयापारा गणेशनगर बताया आरोपी के पास से 30 पाव देशी मदिरा प्लेन को बरामद किया। साथ ही बिक्री की रकम को भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा 34(2)59(क)  का अपराध दर्ज कर राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी सागर पाठक, नाहरू साहू मनोज राजपूत आरक्षक संजय यादव, बृजनंदन साहू एवं तारकेश्वर मिश्रा की अहम भूमिका रही।

Join WhatsApp Group Click Here
Scroll to Top