बरछा से शुरू होकर कुकुसदा तक पहुँची ‘आज़ादी गौरव पदयात्रा’

शेयर करें...

पथरिया
आज़ादी के 75वी वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न आयोजन किये जा रहे है। जिसके अंतर्गत कांग्रेस पार्टी प्रत्येक विधानसभा में 75 किलोमीटर की पदयात्रा कर रही है। इसी क्रम में बुधवार के दिन नगर के समीपस्थ ग्राम बरछा से शुरू हुई यह पदयात्रा गंधीरवाडीह , बगबुडवा , पुछेली , मझरेटा , कोकड़ी होते हुए ग्राम कुकुसदा तक पहुंची। पदयात्रा में शामिल कांग्रेसजनों ने अपने अपने हाथों में तिरंगा लिए निर्धारित रुट चार्ट में आगे बढ़ते रहे। मुंगेली के पूर्व प्रत्याशी और पदयात्रा के प्रभारी राकेश पात्रे ने पदयात्रा की अगुवानी की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर आज़ादी की गौरव यात्रा , भारत जोड़ो पदयात्रा प्रत्येक विधानसभा स्तर पर चलाया जा रहा है और इसके माध्यम से जनता के बीच कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास के बारे में ग्रामीणों को बताने का काम किया जा रहा है ।
वही पदयात्रा में शामिल क्षेत्र के जिला पंचायत सभापति एवं कैम्पा सदस्य वशिउल्लाह खान ने बताया कि देश की आज़ादी से लेकर देश के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने अपनी कुर्बानी दी है । आजादी के 75वे वर्षगांठ में इस पदयात्रा में माध्यम से आमजनो के घर तक पहुँच कर इन स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को बताने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर राकेश पात्रे ,कृषि उपज़ मंडी मुंगेली अध्यक्ष आत्मा सिंह , मुंगेली नपा अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी , जिला उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी , जिला पंचायत सभापति वशिउल्लाह खान ,ब्लॉक कांग्रेस पथरिया अध्यक्ष राजा ठाकुर ,रामचंद्र साहू, लोकराम साहू , संजय सोनवानी, धीरसिंह बंजारे , विनय यादव , तारिणी विश्वकर्मा , संजय जायसवाल, संजय यादव , तनिष्क कुर्रे समेत कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Join WhatsApp Group Click Here
Scroll to Top