शेयर करें...
नेता प्रतिपक्ष कौशिक युवा मोर्चा के प्रदर्शन में हुए शामिल
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा में आयोजित युवा मोर्चा के प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में बिल्हा विधानसभा के पांचों मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएम कार्यालय का घेराव कर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बिल्हा के मंडी प्रांगण में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। इस सरकार ने जनमानस को छलने के अलावा कुछ भी नहीं किया है। जिस तरह से युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गई थी अब तक भी बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया गया है। पूरे देश में होल्डिंग पर नौकरी देने वाली यह एक मात्र सरकार है जिसे जवाब देने का सही वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि मिशन 2023 के लिए हम सबको जुटना होगा। इस कुंभकरणीय निद्रा में सोई कांग्रेस की सरकार को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लेते है। प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि ऐसा कोई वर्ग नहीं होगा जिसे कांग्रेस की सरकार ने छला नहीं होगा। किसान, युवा, महिला, हर वर्ग को प्रदेश की सरकार ने छला है। यह सरकार अपने स्वार्थ सिध्दी के लिए लगी हुई है। इस सरकार को हमें करारा जवाब देना होगा जिसके लिए हमारी युवा शक्ति ने संकल्प लिया है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सरगांव कैलाश सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता मंजीत सिंह हुरा, मंडल महामंत्री गोविंद साहू, पोषण यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा रणजीत सिंह हुरा, भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज वर्मा, महामंत्री परमानंद साहू एवं रामू कौशल , किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, बिहारी राजपूत, मनीष साहू, मोहभट्ठा के सरपंच अशोक ठाकुर, असद मोहम्मद, रामविलास वर्मा, पुनाराम वर्मा, पेंड्री सरपंच झुलु राम राम वर्मा, जनपद सदस्य अनिल दुबे, उदित साहू, महेश साहू, अशोक राजपूत, नारायण वर्मा, गोलू राजपूत, निखिल कौशिक, और और भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगांव मंडल के बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहें।


