शेयर करें...
बिल्हा // ग्रामीण जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा एवं थाना बिल्हा के स्टाफ के द्वारा थाना बिल्हा क्षेत्र के ग्राम मोहतरा में उपस्थित महिला, पुरुष, बच्चे, सियान/बुजुर्ग एवं ग्रामिणों को जागरूक किया गया, जिसमें फेरी वालो से सावधान एवं उनके बारे में जानकारी रखना, ग्राम में आये सोने चांदी सफाई के नाम से ठगी, बैंक फ्रॉड, साइबर अपराध, महिला एवं बच्चों पर घटित अपराध एवं बुजुर्गों के अधिकार के संबंध में एवं उससे बचाव के बारे में जानकारी दी गई,
Join WhatsApp Group
Click Here
ग्रामिणों ने इस जागरूकता अभियान में जुड़कर कर विभिन्न अपराधों से बचने के बारे में जानकारी प्राप्त किया, उनसे अन्य ग्रामीणों एवं अपने नाते रिश्तेदारों को भी जानकारी देने हेतु अपील की गई एवं ग्रामीणों द्वारा भी पुलिस को बीच-बीच में इस तरह की कार्यक्रम आयोजित करने हेतु कहा गया



